हरतालिका तीज का पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शान्ति एवं खुशहाली लेकर आए : अजय सोनकर

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने हरतालिका तीज एवं भगवान विष्णु के अवतार प्रभु वराह की पावन जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर अपने शुभकामना सन्देश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- “समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को अखंड सौभाग्य व अटूट श्रद्धा के पर्व हरतालिका तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शान्ति एवं खुशहाली लेकर आए।

उन्होंने कहा कि पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं और अच्छा वर पाने के लिए कन्याएं हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव के वरण की कामना के लिए अन्न, जल त्यागकर हरितालिका तीज का व्रत रखा था। उन्होंने कहा कि भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरितालिका तीज का व्रत रखा जाता है।

इसके साथ ही पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने भगवान विष्णु के अवतार प्रभु वराह की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा- पृथ्वी पर पुनः धर्म की स्थापना एवं सृष्टि कल्याण हेतु अवतरित श्रीमन्न नारायण के अवतार प्रभु वराह की पावन जयंती पर सभी आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

Comments

Popular posts from this blog

धनतेरस के पावन अवसर पर आपके जीवन में आरोग्य धन की अमृत वर्षा हो : भावना पांडे

भाजपा के टिकट पर नगर निकाय चुनाव लड़ने जा रही हैं वंशिका सोनकर, आज भरेंगी नामांकन

महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर