कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर डॉ. अभिनव कपूर ने अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने कारगिल युद्ध के अमर नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले, अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, कारगिल युद्ध के अमर नायक, परमवीर चक्र से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। उनका सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश की रक्षा के लिए कैप्टन विक्रम बत्रा का अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। मातृभूमि की रक्षा में उनका समर्पण और तिरंगे की आन-बान-शान के लिए दिया गया बलिदान सदैव देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाता रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

माँ भारती के अमर सपूतों के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर