'अपरा एकादशी' के पावन एवं पुण्यमयी अवसर पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दी मंगलमयी शुभकामनाएँ

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘अपरा एकादशी’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘अपरा एकादशी’ के पावन एवं पुण्यमयी अवसर पर भगवान श्रीहरि विष्णु के चरणों में विनम्र प्रणाम एवं आप सभी को अपरा एकादशी की मंगलमयी शुभकामनाएँ। भगवान श्रीहरि विष्णु जी से प्रार्थना है कि प्रभु की दिव्य कृपा समस्त मानवता के जीवन में श्रद्धा, भक्ति, सुख, शांति एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश फैलाए।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- यह पवित्र एकादशी हमारे अंतर्मन को निर्मल बनाए, धर्म एवं हमें सदाचार के पथ पर चलने की शक्ति दे, तथा समस्त जगत में प्रेम, करुणा और सद्भाव का संचार करे। भगवान श्री हरि विष्णु जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही कामना है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर