भगवान बुद्ध का जीवन आत्म-बोध तथा नि:स्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- पावन बुद्ध पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं समस्त देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध का जीवन आत्म-बोध तथा नि:स्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है। 

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भगवान बुद्ध ने संपूर्ण विश्व को सत्य, शांति और मानवता के कल्याण का संदेश दिया था। आइए, उनके द्वारा दिखाए गए विश्व-बंधुत्व और सह-अस्तित्व के पथ का अनुगमन करते हुए उनके विचारों व आदर्शों को आत्मसात करें। हम सभी भगवान बुद्ध के ध्यान, करुणा और सह-अस्तित्व के पथ का अनुसरण कर समरस व शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

भारत के पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर