‘हरियाली अमावस्या’ के पावन अवसर पर जनसेवी भावना पांडे ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने पवित्र श्रावण मास की ‘हरियाली अमावस्या’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं शिव भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- देवाधिदेव महादेव की उपासना और प्रकृति के संरक्षण के पर्व हरियाली अमावस्या की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान शंकर और माता पार्वती की कृपा हर घर-आंगन में बनी रहे, हर घर में सुख, समृद्धि व खुशहाली हो; यही प्रार्थना है। आइये, इस मंगल अवसर पर पौधे रोपें और अपनी धरती को सुंदर, स्वस्थ और समृद्ध बनाने में योगदान दें। इस सुअवसर पर वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लें।

समाजसेवी भावना पांडे ने कहा- ‘हरियाली अमावस्या’ के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सदैव खुशियों से हरा-भरा रहे। सुख, शांति व समृद्धि की मंगलकामना के साथ, वसुंधरा के हरित श्रृंगार के पावन पर्व श्रावण मास की ‘हरियाली अमावस्या’ की आप सभी को हार्दिक बधाई।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर