“निर्जला एकादशी” एवं “ईद-उल-अज़हा” का पर्व आपके जीवन को आनंद और शांति से भर दे : डॉ. वीसी चौहान

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी एवं उत्तराखंड जनता पार्टी (उजपा) के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. वीसी चौहान ने समस्त देशवासियों को “निर्जला एकादशी” एवं “ईद-उल-अज़हा” के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. वीसी चौहान ने कहा- आप सभी को “निर्जला एकादशी” एवं “ईद-उल-अज़हा” के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। ये दोनों ही पर्व आप सभी के जीवन में ढ़ेर सारी खुशियाँ लेकर आएं यही कामना है।

जनसेवी डॉ. वीसी चौहान ने कहा कि ज्येष्ठ माह में निर्जला एकादशी व्रत किया जाता है। इस व्रत को करने से सभी एकादशियों का फल प्राप्त होता है। एकादशी तिथि पर श्री हरि और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि निर्जला एकादशी पर श्री हरि की उपासना करने से घर में खुशियों का आगमन होता है।

वहीं बकरीद की मुबारकबाद देते हुए डॉ. वीसी चौहान ने कहा कि इस्लाम में ईद-उल-अजहा का पर्व बेहद पाक माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार यह जुल हिज्जा के दसवें दिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 17 जून को मनाया जा रहा है। बकरीद का पर्व खुशी, शांति और त्याग की भावना का प्रतीक है।

उन्होंने कहा- बकरीद के इस शुभ अवसर पर अल्लाह का दिव्य आशीर्वाद आपके लिए आशा, विश्वास और खुशियां लाए। बकरीद की भावनाएं आपके दिल और आत्मा को रोशन करे, आपके जीवन को आनंद और शांति से भर दे, ईद मुबारक।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर