आप सभी को ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. वीसी चौहान

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी एवं उत्तराखंड जनता पार्टी (उजपा) के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. वीसी चौहान ने समस्त देशवासियों को ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. वीसी चौहान ने कहा- आप सभी को ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर हम सबकी थाली में भोजन देने वाले अन्नदाता किसान भाइयों को नमन।


डॉ. वीसी चौहान ने कहा कि हर साल जून माह की 7 तारीख का दिन ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को खाद्य सुरक्षा के महत्व को समझाना है। शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में खानपान का रोल सबसे खास होता है, लेकिन लोगों की खाने की आदतों और जरूरतों को देखते हुए अब कई सारी चीज़ों को बनाने और उगाने का तरीका बदल चुका है। उनमें तरह-तरह के केमिकल्स मिलाए जा रहे हैं। तो लोगों को दूषित भोजन और पानी के नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 7 जून को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि शुद्ध पौष्टिक और मिलावट रहित भोजन हर नागरिक का अधिकार है, यह सुनिश्चित करना और सुरक्षित मानकों को बनाए रखने के लिए हम सबका सजग और जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। आइए, इस अवसर पर हम सभी मिलकर संकल्प लें कि स्वयं भी खाद्य पदार्थों की सुरक्षा के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक रहेंगे और समाज को भी जागरूक करेंगे। खाद्य पदार्थों की बर्बादी पर अंकुश लगाएंगे तथा सुरक्षा मानकों के मुताबिक सदैव पौष्टिक आहार ग्रहण करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर