अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस' के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों की मदद करने का संकल्प लें : डॉ. वीसी चौहान

देहरादून। प्रसिद्ध समाज सेवी एवं उत्तराखंड जनता पार्टी (उजपा) के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. वीसी चौहान ने ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस’ के अवसर पर जनता को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. वीसी चौहान ने कहा- आप सभी को ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस’ के अवसर पर आइए, हम सभी बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य व उनके अधिकारों की रक्षा हेतु संकल्पित हों।

उजपा अध्यक्ष डॉ. वीसी चौहान ने कहा- बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। सशक्त बच्चे सुदृढ़ समाज की बुनियाद है। देश के हर बच्चे को पोषण, शिक्षा व खेलकूद की आज़ादी है। आज ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस’ के अवसर पर आइए, ये प्रण लें कि बच्चों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहते हुए हम जरूरतमंद बच्चों की मदद करेंगे और दूसरों को भी इस कार्य के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर