धूम्रपान छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु मनाया जाता है धूम्रपान निषेध दिवस : डॉ. अभिनव कपूर



देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने 'धूम्रपान निषेध दिवस' के अवसर पर लोगों को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ के अवसर पर आइये, धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को सचेत कर धूम्रपान ना करने के लिए जागरूक करें।


जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि प्रति वर्ष मार्च के दूसरे बुधवार को 'धूम्रपान निषेध दिवस' मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 में यह 13 मार्च को 'धूम्रपान निषेध दिवस' मनाया जा रहा है। धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को बताने और धूम्रपान छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि सिगरेट व बीड़ी आदि पीना आत्महत्या करने जैसा है। धूम्रपान करने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। फेफड़ों का कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। धूम्रपान करने वाले लोगों के संपर्क में आने से भी अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसी बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। तंबाकू के सेवन से दुनियाभर में हर साल 80 लाख से ज्यादा मौतें होती हैं, इसलिए धूम्रपान आज ही छोड़े।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

माँ भारती के अमर सपूतों के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर