26 जनवरी को हमारे देश को अपना संविधान मिला : भावना पांडे



देहरादून। आज 26 जनवरी है और देशभर में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के इस पावन पर्व के अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवँ जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

देश के नाम मीडिया को जारी अपने शुभकामना सन्देश में जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि आज 73वां गणतंत्र दिवस है, इस गणतंत्र दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि साल 1950 में आज ही के दिन देश में भारतीय संविधान लागू हुआ था।

जेसीपी मुखिया भावना पांडे ने कहा कि भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी, लेकिन तब देश के पास अपना कोई संविधान नहीं था। साल 1950 में 26 जनवरी को हमारे देश को अपना संविधान मिला, जिसे बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने तैयार किया था। इसलिये 15 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि इस दिन हम देश के शहीदों को नमन करते हैं और उन महान नायकों को याद करते हैं, जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने में लगाया। उन्होंने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में रहना हम सबके लिए गर्व की बात है। हमें एक सच्चे राष्ट्रभक्त की तरह राष्ट्र की तरक्की एवँ देश को बेहतर बनाने में योगदान देते रहना है। जय हिंद, जय भारत।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर