उत्तराखंड को सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार कर रही प्रयास: मुख्यमंत्री

 


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा की हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड राज्य बना। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार अग्रसर है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड  युवावस्था में है। 2025 तक उत्तराखंड को सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर