भावना पांडे ने समस्त देशवासियों को दी भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएं



देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने भैया दूज के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मीडिया को जारी अपने शुभकामना संदेश में जेसीपी अध्यक्ष एवँ प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने कहा- “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से ये ही प्रार्थना है कि परस्पर सौहार्द्र के इस पर्व पर आपसी भाईचारा और प्रेम बढ़े और सभी का जीवन आनंद, उल्लास तथा उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।”



भाईदूज के बारे में और अधिक बताते हुए भावना पांडेय ने कहा कि दिवाली और गोवर्धन पूजा के बाद भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के स्‍नेह को समर्पित है। रक्षाबंधन की तरह यह त्योहार भी भाई-बहन के अटूट बंधन को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। इस बार यह पर्व शनिवार 6 नवंबर को मनाया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

धनतेरस के पावन अवसर पर आपके जीवन में आरोग्य धन की अमृत वर्षा हो : भावना पांडे

भाजपा के टिकट पर नगर निकाय चुनाव लड़ने जा रही हैं वंशिका सोनकर, आज भरेंगी नामांकन

महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर