उत्तराखंड की आंदोलनकारी बेटी भावना पांडे ने गरीबों के बीच बांटी खुशियां, दीपावली पर दिए उपहार



देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने गरीब एवँ जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर दिवाली का पर्व मनाया।

आपको बता दें कि जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे हमेशा से ही गरीबों की हमदर्द रही हैं एवँ जरूरतमंदों की तकलीफों को दूर करने का कार्य करती आई हैं। अपने इसी विनम्र स्वभाव के चलते उन्होंने देहरादून की झुग्गियों व बस्तियों में जाकर गरीबों व जरूरतमंदों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

JCP AD

इस दौरान उन्होंने बच्चों को पटाखें, फुलझड़ियां व खेल-खिलौने एवँ बड़ों को दिवाली की मिठाईयां, खील का प्रसाद एवँ अन्य सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों को दिवाली का सामान बांटा। दीपावली पर उपहार पाकर गरीबों के उदास चेहरों पर ख़ुशी की मुस्कान खिल उठी। सभी लोग भावना पांडे को दुवाएं देते नजर आए।

इस मौके पर समाजसेवी भावना पांडे ने कहा कि वे हमेशा से ही गरीबों, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर ही दीपावली और होली का पर्व मनाती आयीं हैं और आगे भी वे ये कार्य हमेशा करती रहेंगी।

जेसीपी अध्यक्ष ने कहा कि जनता कैबिनेट पार्टी का गठन ही जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि जेसीपी हमेशा गरीबों, युवाओं एवँ मातृशक्ति की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य करेगी।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवँ पहाड़ की बेटी भावना पांडे ने सभी राजनीतिक दलों को नसीहत देते हुए कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने दीपावली के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर