रौशनी के पावन पर्व दीपावली की आप सभी को शुभकामनाएं: भावना पांडे



देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने समस्त देशवासियों को रौशनी के त्योहार दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

20211103_125929

उन्होंने मीडिया को जारी अपने शुभकामना सन्देश में कहा- “समस्त देशवासियों को नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली एवँ दीपों के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। इस दिवाली माता लक्ष्मी सभी पर अपनी कृपा बरसाएं। प्रदेश एवँ देश में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, ऐसी ईश्वर से कामना है।”

20211102_153923

उन्होंने दीपावली के अवसर पर और अधिक जानकारी देते हुए कहा कि रोशनी का पर्व दिवाली पांच पर्वों से जुड़ा त्योहार है। इस पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से ही हो जाती है। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

इसके बाद छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और फिर भाई दूज के त्योहार पर दिवाली के पर्व का समापन होता है। इस साल छोटी दिवाली 3 नवंबर के दिन मनाई जा रही है और दिवाली का त्योहार 4 नवंबर के दिन मनाया जाएगा। आप सभी का ये पर्व मंगलमयी हो, समस्त विश्व को कोरोना महामारी से मुक्ति मिले।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर