मौसम विभाग ने जताया अंदेशा, उत्तराखंड में हो सकती है बारिश और बर्फबारी



देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम सामान्य बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक गुनगुनी धूप खिली है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राजधानी समेत आसपास के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को बारिश हो सकती है। 3500 से अधिक मीटर की ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, चारधाम यात्रा सुचारू है।

20211102_153923

मौसम के बदले मिजाज से राजधानी दून के अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बारिश होने के आसार हैं। हालांकि इस बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बहुत अधिक नहीं है। ऐसे में बहुत अधिक चिंता की जरूरत नहीं है। वहीं ठंड का तेजी से बढ़ना तय है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

वहीं बदरीनाथ धाम में सोमवार को सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोपहर बाद केदारनाथ धाम में करीब आधे घंटे तक हल्की बर्फबारी हुई थी। धाम की ऊंची चोटियां पहले ही बर्फ से ढक चुकी हैं। अब धाम से लगी पहाड़ियों में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

लगातार मौसम खराब रहने और बर्फबारी होने से बदरीनाथ धाम में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। धाम में आने वाले यात्री ठंड से ठिठुरते नजर आए। इसके साथ ही बदरीनाथ में बर्फबारी का असर जोशीमठ क्षेत्र में भी नजर आया। पांडुकेश्वर, जोशीमठ और औली में शाम ढलते ही शीतलहर चलने लगी। जिससे पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है।

Comments

Popular posts from this blog

धनतेरस के पावन अवसर पर आपके जीवन में आरोग्य धन की अमृत वर्षा हो : भावना पांडे

भाजपा के टिकट पर नगर निकाय चुनाव लड़ने जा रही हैं वंशिका सोनकर, आज भरेंगी नामांकन

महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर