उत्तराखंड के आम आदमी के सब्र का बांध अब टूट चुका है : भावना पांडे



देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) उत्तराखंड की मासूम जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है, किंतु उसका ये प्रयास कभी सफल नहीं होगा।

उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की मासूम जनता को बेवकूफ बनाने का पूरा मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। मगर वे ये बात अच्छी तरह से समझ लें कि उत्तराखंड की जनता भोली जरूर है किन्तु आप के नापाक मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

भावना पांडे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कर्नल अजय कोठियाल के काँधों पर बंदूक रखकर देवभूमि पर निशाना साधने की योजना बनाई है। उत्तराखंड में कदम रखते ही केजरीवाल ने झूठ का पुलिंदा खड़ा करना शुरू कर दिया। उन्होंने प्रदेश वासियों को मुफ्त बिजली, रोजगार और मुहल्ला क्लीनिक जैसे फर्जी वायदों से जनता को गुमराह करने का चक्रव्यूह रचा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता पिछले 21 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस के झूठ को देख और झेल चुकी है। यहाँ के सीधे-सादे लोगों में अब और अधिक बर्दाश्त की क्षमता बाकी नहीं है। उत्तराखंड के आम आदमी के सब्र का बांध अब टूट चुका है। राज्य की जनता अब ऐसे छलिया दलों की शातिर चालों में फंसने वाली नहीं है।

भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड अब सही मायनों में विकास चाहता है। विकास की राह तकती सूबे की मासूम जनता की आँखें भी अब पथरा गई हैं किन्तु अब राज्यवासियों को और इंतज़ार नहीं करना होगा। पहाड़ की तरक्की और देवभूमि के विकास के लिए राज्य में जनता कैबिनेट पार्टी अस्तित्व में आ चुकी है, जो सही मायनों में उत्तराखंड को विकास के पथ पर आगे ले जाएगी।

जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनकी पार्टी राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने जा रही है। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि राज्य की जनता का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होगा, जेसीपी भारी मतों से विजयी होकर उत्तराखंड में सरकार बनायेगी और प्रदेश की सेवा में जुट जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

धनतेरस के पावन अवसर पर आपके जीवन में आरोग्य धन की अमृत वर्षा हो : भावना पांडे

भाजपा के टिकट पर नगर निकाय चुनाव लड़ने जा रही हैं वंशिका सोनकर, आज भरेंगी नामांकन

महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर