नवरात्रि के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर भावना पांडे ने दिया ये संदेश



देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने मीडिया को जारी अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि शारदीय नवरात्रि 07 अक्टूबर, दिन गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है।

भावना पांडे ने कहा कि महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा के भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। नवरात्रि में भक्त भक्ति भाव से पूजन करने के साथ एक-दूसरे को नवरात्रि की बधाई भी देते हैं।

20211006_175631

उन्होंने कहा कि इस “नवरात्रि मां दुर्गा आपको सुख समृद्धि वैभव और ख्याति प्रदान करें, जय माता दी।” समस्त देशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर