गरीब परिवार से निकलकर, कड़ी मशक्कत के बाद इस मुकाम पर पहुंची हूँ: भावना पांडे

 



नैनीताल। शनिवार को हल्द्वानी में हुई सफल प्रेसवार्ता के समापन के बाद रविवार को जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने नैनीताल स्थित नैनीताल क्लब हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और साथ में जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) के पंजीकृत होने की सूचना सभी पत्रकारों को दी।

भावना पांडे ने कहा कि वह एक महिला हैं और उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने कभी भी सद्भावना नहीं रखी। उन्होंने आगे कहा कि जनता कैबिनेट पार्टी महिलाओं के मुद्दों को लेकर बहुत गंभीर है। उत्तराखंड की तमाम आशा कार्यकत्रियां, भोजन माताएं, पाटनदाइयां एवं आंगनवाड़ी महिलाएं पार्टी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी हैं।

भावना पांडे ने आगे कहा कि उत्तराखंड की लाखों महिलाएं पार्टी से जुड़ चुकी हैं। तीलू रौतेली को अपना आदर्श मानने वाली भावना पांडे का यही मानना है कि यह मौका अब महिलाओं के लिए है।

उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि जनता केबिनेट पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि खुद की लड़ने की कोई भी इच्छा न जाहिर करते हुए उन्होंने कहा वह संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी।

उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय होने का कारण भाजपा और कांग्रेस की इतने वर्षों की निष्क्रियता को बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पिछले 20 वर्षों से उत्तराखंड की जनता को छलने का काम कर रही है, और जनता के पास कोई सुदृढ़ विकल्प न होने की वजह से एक के बाद एक इनको मौका दिया जाता रहा है।

भावना पांडे ने आगे कहा कि अब जनता इनकी दल बदलू मनसा को बहुत अच्छी तरह से भांप चुकी है और अब जनता ऐसे सिक्के को निकाल बाहर फेकेंगी जिसका एक पहलू भाजपा और दूसरा कांग्रेस है, अब जनता का सिक्का चलेगा यानी जनता कैबिनेट पार्टी का सत्ता में आना निश्चित है।

भावना पांडे ने बताया कि कैसे वह एक गरीब परिवार से निकलकर फिर आंदोलन और फिर कड़ी मशक्कत के बाद इस मुकाम पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के दर्द को लेकर जेसीपी का निर्माण किया गया है और उन्हें खुद न तो विधायक बनना है और न मुख्यमंत्री, वो बस सेवा भाव से उत्तराखंड की जनता का साथ देना चाहती हैं।

विधायकों और संगठन के बारे में पूछे जाने पर उनका कहना था कि भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े विधायक उनके साथ वार्ता में हैं और जल्द ही देहरादून में होने वाली रैली में कुछ विधायकों की पार्टी में विधिवत ज्वाइनिंग होनी निश्चित हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

धनतेरस के पावन अवसर पर आपके जीवन में आरोग्य धन की अमृत वर्षा हो : भावना पांडे

भाजपा के टिकट पर नगर निकाय चुनाव लड़ने जा रही हैं वंशिका सोनकर, आज भरेंगी नामांकन

महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों को समर्पित ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर