मुख्यमंत्री ने कहा- हमें दूसरों की भलाई के लिए भी सोचना चाहिए



देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि रक्तदान महादान है, यह परोपकार का भी कार्य है।

उन्होंने कहा कि हमारा रक्तदान अनेक अमूल्य जिंदगियों को बचाने में सहायक हो सकता है। हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक हैं, हमें केवल अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचना चाहिए।

रक्तदान को कल्याणकारी कार्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने रक्तदान के माध्यम से लोगों को जीवनदान देने में मददगार बनने की भी अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करने का संकल्प लें : वंशिका सोनकर

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

भारत के पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर