Posts

'अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस' का मुख्य उद्देश्य बेटियों के महत्व को समझाना है : अजय सोनकर

Image
  देहरादून।   वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई ने 'अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस' के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- आप सभी को ’अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बेटियां हमारी संस्कृति और विरासत की ध्वजवाहक हैं। आइये, हम सृष्टि के सर्वोत्तम उपहार बेटियों के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को मिटाते हुए उनके उत्थान व कल्याण का संकल्प लें। जनसेवी अजय सोनकर ने 'अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस' का जिक्र करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को 'अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस' मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे बेटियों के महत्व को समझाना है। 'अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस' का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग-आधारित चुनौतियों को...

विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को डॉ. अभिनव कपूर ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर भारत के विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले और विस्थापन का दर्द झेलने वाले असंख्य भारतीयों को नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- 14 अगस्त ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर हिंसा, उन्माद और नृशंसता की भेंट चढ़, अपने मान-सम्मान और प्राणों की आहुति देने वाली प्रत्येक पुण्यात्मा को शत्-शत् नमन डॉ. अभिनव कपूर ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में 14 अगस्त कभी न भूलने वाली तिथि है। आज ही के दिन मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दुःखद विभाजन किया, जिसके दुष्परिणामस्वरूप असंख्य देश वासियों ने यातनाएं झेलीं और अपनी जान गंवाई। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर बलिदान हुए सभी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। इस क्रूर-वीभत्स यातना के साक्षी सभी नागरिकों के प्रति मेरी संवे...

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने व स्वदेशी अपनाने का लें संकल्प : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों, विशेषतौर पर हथकरघा बुनकरों एवं व्यवसायियों को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के हर क्षेत्र के हथकरघा उद्योग की अपनी एक अलग पहचान है, जो देश की विभिन्नता में एकता का सच्चा चित्रण प्रस्तुत करती है। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि भारत का हथकरघा क्षेत्र पूरे विश्व में हमारी समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस भारतीय कला को एक बार फिर से नई पहचान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हथकरघा दिवस मनाने की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि आज हथकरघा की कला संरक्षित हो रही है और बुनकरों के लिए अनेक अवसर तथा निर्यात के लिए बाजार उपलब्ध हैं। इससे बुनकर व हथकरघा उद्योग दोनों हीं सशक्त हो रहे हैं। हथकरघा भ...

स्वस्थ वातावरण एक स्वस्थ और स्थाई समाज की कुंजी है : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को विशेष संदेश दिया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- स्वस्थ वातावरण एक स्वस्थ और स्थाई समाज की कुंजी है। आइए, ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ के अवसर पर हम सभी विलुप्त होते जीव जंतुओं और वनस्पतियों की रक्षा करने का संकल्प लें। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य आमजन को प्रकृति के महत्व एवं उसके संरक्षण के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक बनें, ताकि हम सभी एवं हमारी आने वाली पीढ़ी एक खुशहाल जीवन जी सकें।

योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करें : अजय सोनकर

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने  समस्त देशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- आप सभी को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि योग भारत के महान ऋषि- मुनियों और महापुरुषों के द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। आज जब हम योग के प्रसार के लिए प्रयास करते हैं, तो विश्व के हर व्यक्ति के लिए ‘सर्वे संतु निरामया’ की कामना करते हैं। योग को अपने जीवन का नित्य हिस्सा बनाने के साथ ही, योग दिवस का भी बढ़-चढ़कर प्रचार करें। पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आइए, आध्यात्मिक उन्नयन, शारीरिक व मानसिक सशक्तिकरण एवं ‘ऊर्जावान व स्वस्थ भारत’ के निर्माण हेतु योग क...

ड्रग्स माफिया को जड़ से समाप्त करने के लिए कड़े कानून ला सकती है सरकार : सीएम धामी

Image
देहरादून।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि यदि राज्य में ड्रग्स माफिया को जड़ से समाप्त करने के लिए नकल विरोधी कानून की तरह कड़े से कड़े कानून को लाने की जरूरत पड़ी तो, यह भी लाया जा सकता है। सीएम धामी ने उत्तराखण्ड में नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए पुलिस विभाग को नशे का व्यापार करने वाले अपराधियों व ड्रग्स माफिया पर ताबड़तोड़़ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने आगामी 26 जून को वर्ल्ड एन्टी ड्रग्स डे के अवसर पर प्रदेशभर के युवाओं के एण्टी ड्रग ई प्लज के आंकड़े को 55300 से बढ़ाकर नया रिकॉड बनाने का लक्ष्य पुलिस विभाग को दिया है। उन्होंने कहा कि योग दिवस की भांति ही आगामी 26 जून को राज्यभर में वर्ल्ड एन्टी ड्रग्स डे मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि राज्य में नशा मुक्ति केन्द्रों की स्थापना, संचालन, उपचार एवं चिकित्सकों की व्यवस्था हेतु स्पष्ट गाइडलाइन्स एवं वर्किंग प्लान को जल्द से जल्द कार्यान्वित करने में आ रही बाधाओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री स्तर पर सीधा सम्पर्क किया जाए। वर्तमान में राज्य में निजी प्रयासों से 43 न...

महापुण्य का काम है रक्तदान, इससे बचाया जा सकता है किसी का जीवन : अजय सोनकर

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवक, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वार्ड संख्या 18 इदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने ‘विश्व रक्तदान दिवस’ पर आमजन को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- आपका रक्त अमूल्य है, इसके द्वारा किसी का जीवन बचाया जा सकता है। आइये, ‘विश्व रक्तदान दिवस’ के अवसर पर हम सभी मिलकर स्वैच्छिक रक्तदान करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 जून को ‘विश्व रक्तदान दिवस’ मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस दिन को रक्तदान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इस दिन को ‘विश्व रक्तदान दिवस’ या ‘विश्व रक्तदाता दिवस’ भी कहा जाता है। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा कि वक्त का प्रत्येक क्षण और रक्त का हर एक कण अमूल्य होता है। रक्तदान महादान है, इसके महत्व को समझें एवं रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि रक्त देने में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता, रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है। यह महापुण्य का काम होता है। ‘विश्व रक्तदान दिवस’ के अवसर...