Posts

नववर्ष पर आपके जीवन में ढेरों खुशियां आएं, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं

Image
देहरादून। प्रसिद्ध समाजसेवी, राज्य आंदोलनकारी एवँ जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने नए साल की पूर्व संध्या के अवसर पर शुक्रवार को देश व प्रदेशवासियों को बधाई एवँ शुभकामनाएं दी हैं। मीडिया को जारी अपने शुभकामना सन्देश में जेसीपी मुखिया भावना पांडे ने कहा कि कोविड-19 व ओमिक्रोन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में हम सभी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाने का समय है जो विविधता में एकता के विश्वास को परिलक्षित करता है। राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने वर्ष 2022 की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा, ‘‘मैं समस्त उत्तराखंड वासियों एवँ देशवासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।’’ उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष हमें नयी शुरुआत करने और व्यक्तिगत एवं सामूहिक विकास के संकल्प पर जोर देने का अवसर प्रदान करता है। जनसेवी भावना पांडे ने कहा कि "नव वर्ष 2022 के अवसर पर हम समावेशी समाज सृजित करने की दिशा में मिलकर काम करें जो प्रेम, करूणा और सहनशीलता का भाव भरने और शांति एवं दया भाव को बढ़ावा दे। जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना प...

सहसपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को लेकर भड़के कांग्रेसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर किया धरना प्रदर्शन

Image
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संयुक्त चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण न होने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में धरना दिया एवँ एक दिवसीय उपवास रखा। सहसपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी एवँ वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चन्द्र आज़ाद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवँ दर्जनों क्षेत्रवासियों ने सहसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एकत्र होकर धरना दिया व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संयुक्त चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण न होने के विरोध में एक दिवसीय उपवास रखा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विधायक एवँ उत्तराखंड सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रवासियों की मांग है कि सरकार द्वारा शीघ्र अति शीघ्र सहसपुर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संयुक्त चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण किया जाए। धरना प्रदर्शन के दौरान अपना रोष प्रकट करते हुए स्थानीय निवासी एवँ वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि सहसपुर क्षेत्र वासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के कार्यकाल के ...

बीजेपी नेता विकास गर्ग ने कहा- भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता देश सेवा को समर्पित हैं

Image
देहरादून।  भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास गर्ग ने आज 18 धर्मपुर क्षेत्र के मोहब्बेवाला में क्षेत्रीय लोगो से मिलकर जनसंपर्क किया। 18 धर्मपुर विधानसभा मोहब्बेवाला क्षेत्र में हर घर भाजपा, घर घर भाजपा की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय लोगों के साथ एक बैठक की व उत्तराखंड सरकार की योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया। वहीं आगमी विधानसभा चुनाव मतदान के मद्देनजर आम जन को जागरूक करने एवं नए वोटरों की रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु आग्रह किया। इस बैठक का मुख्य मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किया गया।वही इस मौके पर जनता से भाजपा के लिए वोट डालने का आग्रह किया । उन्होंने कहा आप यह देखें कि आपको अपना नुमाइंदा, अपनी सरकार चुनने का मौका मिल रहा है। राजशाही और तानाशाही में यह अधिकार नहीं मिलता। ऐसे में यह हमारी खुशनसीबी है कि हम एक लोकतांत्रिक देश में हैं। फिर हम अपने इस अधिकार का इस्तेमाल क्यों नहीं करते। देश में हर बालिग नागरिक को वोट जरूर देना चाहिए ताकि हमारा लोकतांत्रिक ढांचा सही सलामत रहे और विकास की राह पर आगे बढ़े। उसके बाद बैठक के बाद क्षेत्रीय लोगों से जनसंपर्क भी किया जहां लोगों का भरपूर समर...

जेसीपी मुखिया भावना पांडे ने आंदोलनकारियों के लिए भिजवाया भोजन, युवाओं ने कहा शुक्रिया

Image
देहरादून।  पिछले काफी समय से राजधानी देहरादून में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं ने जनता कैनिबेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे का आभार प्रकट किया है। गौरतलब है कि जनता कैनिबेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी एवँ प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे पिछले काफी समय से बेरोजगार युवाओं के आंदोलन को समर्थन देती आ रही हैं। अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे वे युवाओं के साथ वे हर मोर्चे पर खड़ी नज़र आईं। भावना पांडे के समर्थन का सिलसिला यहीं नहीं थमता, वे पिछले काफी दिनों से आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करवा रही हैं। इस कार्य के लिए उन्होंने एकता विहार स्थित धरना स्थल पर एक भट्टी भी लगवाई है, जिसमें समय-समय पर चाय-नाश्ता एवँ भोजन पकाया जाता है। चाहे धरना स्थलों पर जाकर आंदोलनकारी युवाओं का हालचाल पूछना हो या फिर मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं का समर्थन हो, भावना पांडे हर जगह जमकर डटी रहीं। यही नहीं बेरोजगार युवाओं की मांगों के समर्थन के चलते उन्होंने अपनी गिरफ्तारी तक दी। आज भी वे दिन में ...

देवस्थानम बोर्ड का विरोध कर रहीं जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने सरकार के निर्णय पर व्यक्त की खुशी

Image
देहरादून।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मंगलवार को देवस्थानम बोर्ड को भंग किये जाने का ऐलान कर दिया गया। पिछले काफी समय से देवस्थानम बोर्ड को खत्म किये जाने की मांग उठाई जा रही थी, जिसको लेकर राज्य सरकार काफी दबाव में थी। सरकार के इस निर्णय के बाद राजनीतिक दलों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं। वहीं सरकार के इस फैसले पर जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने खुशी जाहिर की है। मीडिया को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेशभर में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि जनता कैबिनेट पार्टी पिछले काफी दिनों से सरकार से ये मांग करती आ रही थी कि देवस्थानम बोर्ड मामले पर सरकार तीर्थ पुरोहितों की बात भी सुनें। जेसीपी अध्यक्ष ने कहा कि वे जनता कैबिनेट पार्टी के उज्जवल भविष्य एवँ उत्तराखंड की खुशहाली के लिए कुछ दिनों पूर्व बाबा केदारनाथ से आशीर्वाद लेने गईं थी। इस दौरान उन्होंने वहां के तीर्थ पुरोहितों से भी मुलाकात की थी। भावना पांडे ने इस दौरान देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों से विशेष चर्च...

उत्तराखंड की मातृशक्ति ने हर मोर्चे पर अपने सामर्थ्य का परिचय दिया है: भावना पांडे

Image
देहरादून।  उत्तराखंड में कुछ समय बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच जनता कैनिबेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने उत्तराखंड की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया को जारी अपने एक बयान में  जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि इस बार उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की दिशा राज्य की मातृशक्ति एवँ युवा ही तय करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जेसीपी इस विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है। भावना पांडे ने कहा कि जनता कैबिनेट पार्टी महिलाओं और युवाओं की पार्टी है। जेसीपी का गठन युवाओं और महिलाओं को ध्यान में रखकर ही किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना ही जेसीपी की प्राथमिकता है। जेसीपी मुखिया भावना पांडे ने महिलाओं की शक्ति का ज़िक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने हर मोर्चे पर अपने सामर्थ्य का परिचय दिया है, फिर चाहे वो पृथक राज्य की मांग के लिए किया गया आंदोलन हो या फिर स...

भावना पांडे ने सहायक लेखाकार परीक्षा में अनियमितता का लगाया आरोप, सरकार से की ये मांग

Image
देहरादून।  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कराई गई सहायक लेखाकार परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे गांधी पार्क के बाहर धरना दे रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों के आंदोलन को समर्थन दिया एवँ परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित कराने की मांग की। जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडेय ने कहा कि 12 से 14 सितंबर तक चयन आयोग ने ऑनलाइन परीक्षा कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि छह शिफ्टों में संपन्न कराई परीक्षा में काफी विसंगतियां देखने को मिली। उन्होंने कहा कि पेपर का एजेंसी द्वारा अंग्रेजी से हिंदी में गूगल अनुवाद किया गया, जिस कारण हिंदी माध्यम के अभ्यार्थियों को कईं प्रश्न समझ में नहीं आ पाए। इस कारण सामान्य वाणिज्य में स्नातक अभ्यार्थी न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाए। भावना पांडे ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि सहायक लेखाकार परीक्षा को अभ्यार्थियों के हित को दृष्टिगत रखते हुए रद किया जाए। उन्होंने मांग की है कि इस परीक्षा को ऑफलाइन के माध्यम से तीन माह के अंतर्गत एवं एक शिफ्ट में आयोजित किए ...