Posts

Showing posts from May, 2024

सभी पत्रकार बंधुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की असीम बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने  “हिंदी पत्रकारिता दिवस” के अवसर पर मीडिया क्षेत्र से जुड़े सभी पत्रकार बन्धुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मीडिया को जारी अपने शुभकामना सन्देश में जनसेवी  डॉ. अभिनव कपूर  ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है और इस स्तम्भ की सुदृढ़ता के सजग प्रहरी के रूप में अपना अमूल्य योगदान दे रहे सभी पत्रकार बंधुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की असीम बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता ही है जो लोकतंत्र को ज़िंदा रखे हुए है। यह प्रगतिशील सामाजिक परिवर्तन की ताकत है। लोकतंत्र के चौथेे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता देश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि चाहे स्वतंत्रता का आन्दोलन हो या फिर पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण का आंदोलन सभी में हिन्दी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिन्दी पत्...

किसान कल्याण के लिये चौधरी चरण सिंह द्वारा किये गये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : अजय सोनकर

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवँ वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने सन्देश में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं लोकप्रिय किसान नेता श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण व उन्हें नमन करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह को देश में किसानों का सर्वमान्य नेता माना जाता है। उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र में वित्तमंत्री भी रहे। जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल में कृषि क्षेत्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कृषि और किसान हितैषी कार्यों को देखते हुए ही भारत सरकार द्वारा वर्ष 2001 से चौधरी चरण सिंह के जन्म दिव...

मानव मात्र के लिए भगवान बुद्ध के संदेश सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे : डॉ. वीसी चौहान

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उत्तराखंड जनता पार्टी (उजपा) के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. वीसी चौहान ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. वीसी चौहान ने कहा- बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध के विचार व उनकी शिक्षा सदैव हमें प्रेरित करती रहें। भगवान बुद्ध का सत्य, अहिंसा व शांति का संदेश सम्पूर्ण मानव जाति के लिए एक अमूल्य धरोहर है। उनका जीवनदर्शन चिरकाल तक हमें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। उजपा अध्यक्ष डॉ. वीसी चौहान ने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा विश्व को दिखाये गये प्रेम, अहिंसा एवं करुणा के मार्ग का अनुसरण करने पर ही मानवता का कल्याण संभव है। उनके संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि भी है।  उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे।

देश के महान लेखक एवं कवि सुमित्रा नंदन पंत की जयंती पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के महान लेखक एवं कवि सुमित्रा नंदन पंत की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- हिंदी साहित्य को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले, ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित व हिंदी साहित्य मेँ छायावादी युग के स्तम्भ, महान कवि, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी व प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रा नंदन पंत जी की जन्म जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने महान कवि सुमित्रा नंदन पंत का स्मरण करते हुए कहा कि हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों में शामिल सुमित्रा नंदन पंत ऐसे साहित्यकारों में गिने जाते हैं, जिनका प्रकृति चित्रण समकालीन कवियों में सबसे बेहतरीन था। सुमित्रा नंदन पंत नये युग के प्रवर्तक के रूप में आधुनिक हिन्दी साहित्य में उदित हुए। आकर्षक व्यक्तित्व के धनी सुमित्रा नंदन पंत अंग्रेज़ी के रूमानी कवियों जैसी वेशभूषा में रहकर प्रकृति केन्द्र...

लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है "राष्ट्रीय डेंगू दिवस" : डॉ. वीसी चौहान

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी एवं उत्तराखंड जनता पार्टी (उजपा) के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. वीसी चौहान ने “राष्ट्रीय डेंगू दिवस” के अवसर पर आमजन को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. वीसी चौहान ने कहा कि डेंगू के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल भारत में 16 मई को “राष्‍ट्रीय डेंगू दिवस” के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आते ही मच्‍छर भी बढ़ जाते हैं। मच्छर के काटने से ही डेंगू रोग होता है। जनसेवी डॉ. वीसी चौहान ने कहा कि हर साल डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी और इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए सरकार डेंगू के खिलाफ लोगों को जागरूक करती है। डेंगू से बचाव के उपाय व लक्षणों की पहचान कर सही इलाज के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से ही प्रत्येक वर्ष “राष्ट्रीय डेंगू दिवस” मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि डेंगू एक संक्रमक एवं जानलेवा रोग है। उचित सावधानी एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने से इस रोग से बचा जा सकता है। उन्होने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि “राष्ट्रीय डेंगू दिवस” के अवसर पर अपने आसपास स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प करें...

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों को अक्षय तृतीया महापर्व एवं भगवान विष्णु जी के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि प्रतिवर्ष बैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाये जाने वाला यह पर्व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। यह पर्व हम सबके जीवन में सौभाग्य एवं समृद्धि लेकर आए यही कामना है। इसके साथ ही जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के शुभारंभ व विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री, यमुनोत्री एवं केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान बद्री विशाल, बाबा केदार, मां यमुनोत्री एवं गंगोत्री की कृपा सभी पर बनी रहे। इस अवसर पर उन्होंने देश एवं प्रदेश...