देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को ‘विश्व श्रमिक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर
.jpeg)
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने विश्व श्रमिक दिवस’ के अवसर पर देश के सभी श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- राष्ट्र निर्माण में जुटे सभी कर्मठ श्रमिक भाइयों एवं बहनों को विश्व श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी के परिश्रम, समर्पण एवं त्याग से सशक्त, प्रगतिशील एवं विकसित भारत का लक्ष्य साकार हो रहा है। डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि हमारे श्रमिकों के श्रम से भारत का नव निर्माण हो रहा है। अपने अथाह परिश्रम और समर्पण से हमारे श्रमिक भाई-बहनों ने स्वर्णिम राष्ट्र और राज्य की आधारशिला रखी है। हमारे श्रमिकों ने अपना अतुलनीय योगदान देकर हमें उन्नति के रास्ते पर लाने का कार्य किया है। डॉ. अभिनव कपूर ने विश्व श्रमिक दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि हर साल 1 मई को देश-दुनिया में श्रमिक (मजदूर) दिवस मनाया जाता है। मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल एक मई का दिन इनको समर्पित ह...