Posts

Showing posts from April, 2023

समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. कपूर

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने   समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी  डॉ. अभिनव कपूर  ने कहा- ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ पर सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी पंचायतों को और अधिक सशक्त व सहभागी बनाने का संकल्प लें। डॉ. अभिनव कपूर  ने कहा- आज देश में 2.5 लाख से अधिक पंचायतें हैं। हमारी पंचायतें लोकतंत्र की आधारशिला एवं सुशासन का सशक्त माध्यम हैं। ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश के प्रत्येक गाँव में तेज़ी से विकास किया जाना अतिआवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि भारत मूल रूप से गांव में बसता है। गांव की प्रगति के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता और पंचायती राज के बिना गांव प्रगति नहीं कर सकते। पंचायती राज संस्थाएं, भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधार स्तंभ हैं और राष्ट्र की प्रगति में अभूतपूर्व भूमिका निभाती हैं। स्वशासन से सुशासन की स...

आप सभी को अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई : अजय सोनकर

Image
देहरादून।   वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- समस्त देशवासियों को अक्षय तृतीया महापर्व एवं भगवान विष्णु जी के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष बैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाये जाने वाला यह पर्व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। यह पर्व हम सबके जीवन में सौभाग्य एवं समृद्धि लेकर आए यही कामना है। इसके साथ ही पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के शुभारंभ व विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान बद्री विशाल, बाबा केदार, मां यमुनोत्री एवं गंगोत्री की कृपा सभी पर बनी रहे। इस अवसर पर उन्होंने देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना भी की।

सिविल सेवाओं से जुड़े सभी अधिकारियों को सिविल सेवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ.कपूर

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को सिविल सेवा दिवस  के अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। देश में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत सभी अधिकारियों के कार्यों की पहचान और प्रोत्साहन के लिए हर साल 21 अप्रैल को ‘सिविल सेवा दिवस’ मनाया जाता है। उन्होंने कहा- इस साल का सिविल सेवा दिवस बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं। यह ऐसा समय है जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। देश को आजादी के अमृतकाल तक लाने के लिए उन अधिकरियों की बड़ी भूमिका रही जो 15-25 साल पहले इस सेवा में आए हैं और अब आजादी के इस अमृतकाल में उन युवा अधिकारियों की भूमिका सबसे बड़ी है जो अगले 15-25 साल इस सेवा में रहने वाले हैं। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सिविल सेवा देश की प्रशासनिक मशीनरी की रीढ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा सहित सभी सिविल सेवाओं में सेवारत अखिल...

जनसेवी अजय सोनकर ने की अपील, लीवर के लिए हानिकारक पदार्थों के सेवन से बचें

Image
देहरादून।   वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने ‘विश्व यकृत दिवस’ के अवसर पर आमजन को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- हमारे शरीर के पाचन तंत्र में यकृत यानी लीवर की महत्वपूर्ण भूमिका है। हम जो भी सेवन करते हैं, वह सभी पदार्थ हमारे लीवर से होकर गुजरते हैं। इसलिए लीवर के लिए हानिकारक पदार्थों के सेवन से बचें। अजय सोनकर ने कहा- ‘विश्व यकृत दिवस’ मानव शरीर में यकृत (लीवर) के बारे में जागरूकता और इसके महत्व के बारे में जानकारी बढाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में लीवर की बीमारियां मृत्यु का 10वां सबसे आम कारण है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के मुताबिक मस्तिष्क को छोड़कर लीवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे जटिल अंग है। यह शरीर के पाचन तंत्र का एक प्रमुख अंग है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि- आइए इस ‘विश्व यकृत दिवस’ के अवसर पर अपने लीवर को स्वस्थ रखने का संकल्...

विश्व हीमोफीलिया दिवस पर सभी को जागरूक करने का संकल्प करें : जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व हीमोफीलिया दिवस’ के अवसर पर आमजन को जागरूक करने हेतु विशेष सन्देश दिया है। इस मौके पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- हीमोफीलिया, आनुवंशिक और रक्तस्राव विकार से संबंधित बीमारी है, जिसमें चोट या सर्जरी के बाद रक्तस्राव बंद नहीं होता है। यह स्थिति जानलेवा भी साबित हो सकती है। आइए, विश्व हीमोफीलिया दिवस पर इसके प्रति स्वयं भी और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प करें। स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया द्वारा हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफिलिया दिवस मनाया जाता है। यह हीमोफिलिया और अन्य रक्तस्राव जैसी गंभीर समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने का दिन है। दुनियाभर में भारी संख्या में लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं। यह बीमारी रक्त में थ्राम्बोप्लास्टिन नामक पदार्थ की कमी से होती है। थ्राम्बोप्लास्टिक में खून को तुरंत थक्का में बदल देने की क्षमता होती है। खून में इसके न होने से खून का बहना बंद नहीं होता है। जिससे व्यक्त...

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन

Image
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिये डॉ. अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समभाव को मजबूत बनाने वाला संविधान दिया। डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया। जाति प्रथा और इससे उत्पन्न होने वाले सामाजिक कुप्रभावों को लेकर देश में एक मजबूत आवाज उठाई थी। भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. अंबेडकर जी के योगदान के लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे। आधुनिक भारत की नींव तैयार करने में भी बाबा साहब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सामाजिक, कानूनी तथा राजनीतिक क्षेत्र में भी...

पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करते नज़र आते हैं बीजेपी नेता अजय सोनकर

Image
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई अपने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। यही नहीं वे भाजपा की मजबूती के लिए भी लगातार कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र वासियों की तकलीफों को दूर करते हुए पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने हाल ही में अपने वार्ड संख्या 18 नई बस्ती इन्दिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला में कईं विकास कार्य करवाये हैं। प्रसिद्ध जनसेवी एवँ वार्ड के पूर्व पार्षद अजय सोनकर के कार्यों की जमकर प्रशंसा करते हुए क्षेत्र वासियों ने घोंचूभाई का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद कहा। वहीं अजय सोनकर का कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में उन्हें राजपुर रोड क्षेत्र के विधायक खजान दास जी का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय विधायक का हार्दिक आभार जताया। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर संगठन की मजबूती के लिए भी निरंतर कार्य करते रहते हैं। पार्टी के बीच उन्होंने एक सक्रिय कार्यकता के तौर पर अलग पहचान बनाई है। वहीं आमजन के बी...

जल संसाधन दिवस पर जल संरक्षण का लें संकल्प : जनसेवी अजय सोनकर

Image
देहरादून।   वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने जल संसाधन दिवस पर समस्त देशवासियों को विशेष संदेश दिया एवं साथ ही जल संरक्षण करने की अपील की। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- जल संसाधन दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि जल का संरक्षण करेंगे। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जल जो जीवन के लिए अनमोल है, उसके संरक्षण व संचयन के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जनसेवी अजय सोनकर ने कहा कि जल संसाधन दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है। यह एक खास दिन देश भर के पानी के भंडार को सुरक्षित रखने और उसे बचाने के उद्देश्य से तय किया गया है। उन्होंने कहा कि जल है तो ये उपवन है, जल बिना ना कोई जीवन है। इसलिए अपने भविष्य को बचाने व संवारने के लिए जल अवश्य बचाएं।

अमर शहीद मंगल पांडे जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।   प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत अमर शहीद मंगल पांडे जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक, प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 में अंग्रेजी हुकूमत को भारत छोड़ने की चुनौती देकर देशभर में आजादी की अलख जगाने वाले, महान क्रांतिकारी मंगल पांडेय जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने वाले बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडेय को आज के ही दिन फांसी दी गई थी। देश को आजाद कराने का पहला श्रेय मंगल पांडेय को ही है। उनकी आजादी की चिंगारी भर ने ब्रिटिश हुकूमत को इतना डरा दिया कि निश्चित तारीख से दस दिन पहले ही 8 अप्रैल 1857 को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर जेल में उन्हें फांसी दे दी गई। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने महान क्रांतिकारी मंगल पांडेय जी का स्मरण करते हुए कहा कि मात्र 22 साल की उम...

श्री बजरंगबली जी सभी को उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें : डॉ. अभिनव कपूर

Image
   देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान बजरंगबली की कृपा और आर्शीवाद आप सभी पर बना रहे यही कामना है। उन्होंने कहा कि संकट मोचन श्री हनुमान जी आप सभी के जीवन में खुशियां, आरोग्य व समृद्धि लाएं। श्री बजरंगबली जी सभी को उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें यही प्रार्थना है। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि पवनपुत्र हनुमान कहें या मारुति नंदन, संकटमोचन हनुमान हर किसी परिस्थिति में अपने भक्तों के संकट हर लेते हैं। 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। हनुमान जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन सभी भक्त हनुमान जी की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं और पूरे उल्लास के साथ उनका जन्मोत्सव मनाते हैं। उन्होंंने कहा, मान्यता है कि इस दिन श्...

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने महावीर जयंती के अवसर पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

Image
देहरादून।   वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने समस्त देशवासियों को महावीर जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- आप सभी को भगवान महावीर जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान महावीर जी का जीवन-दर्शन सभी के लिए प्रेरणादायी है। अजय सोनकर ने कहा कि जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर हैं, जिनका जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुआ था। इस वर्ष 4 अप्रैल को महावीर स्वामी की जयंती मनाई जा रही है। महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान महावीर ने 12 वर्ष कठोर तप किया था, जिससे उन्होंने अपनी सभी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली थी। बाद में उन्होंने दिगंबर स्वरूप को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि महावीर स्वामी निर्वस्त्र रहकर मौन साधना करते थे। जैन धर्म के अनुयायियों के लिए महावीर जयंती महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे वह धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर जैन मंदिरों में उत्सव होत...

ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने का लें संकल्प : डॉ. कपूर

Image
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस’ के अवसर पर विशेष संदेश दिया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस’ के अवसर पर ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने एवं इसके प्रति आमजनों को जागरूक करने का संकल्प करें। डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि ऑटिज्म एक प्रकार से दिव्यांगताजन्य रोग है, जिसके लक्षण कम उम्र से ही दिखाई देने लगते हैं। इससे मस्तिष्क के कार्यों व प्रतिक्रिया पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसे सबसे पहले साल 2007 में मनाया गया था। उस समय से हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस’ का मकसद लोगों को ऑटिज्म बीमारी के प्रति जागरूक करना है। यह एक मानसिक विकार है, जिसमें भूलने की बीमारी होती है। इससे बच्चे अधिक पीड़ित होते हैं। एक बार ऑटिज्म की चपेट में आने के बाद बच्चे का मानसिक संतुलन स...