धरना स्थल पर नहीं है कोई साफ-सफाई की व्यवस्था: भावना पांडे



देहरादून। जनता कैनिबेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे एक बार फिर फार्मासिस्ट युवाओं एवँ जूनियर इंजीनियरों के धरना स्थल पर पहुंची। इस दौरान वे बदइंतजामी को लेकर सरकार पर जमकर बरसीं।

FB_IMG_1637224033733

मीडिया को जारी अपने बयान में भावना पांडे ने कहा कि बीते काफी समय से फार्मासिस्ट युवा, कनिष्ठ अभियंता (संविदा) एवँ शिक्षा प्रेरक सरस्वती विहार स्थित धरना स्थल पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं किन्तु इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

AD

उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन के दौरान इन युवाओं की मांगों को सुनने व इनकी पूछ लेने सरकार का कोई नुमाइंदा यहाँ नहीं आया। बावजूद इसके वे लगातार धरना स्थल पर आकर आंदोलन कर रहे युवाओं का हालचाल पूछती रहीं हैं। यही नहीं उन्होंने अपने खर्च पर आंदोलन कर रहे युवाओं के भोजन-पानी की व्यवस्था भी करवाई।

धरना स्थल पर बदइंतजामी को लेकर भड़कीं जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि आंदोलन कर रहे युवाओं की राज्य सरकार को कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि धरनास्थल पर चारों ओर गन्दी का अंबार लगा हुआ है। यहाँ न ही शौचालयों में साफ-सफाई की ही व्यवस्था है और न ही पानी की व्यवस्था।

20211118_140242

उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे युवा सर्दी के इस मौसम में खुले आसमान के नीचे सोने को विवश हैं। मगर शासन व प्रशासन को इनकी ज़रा भी परवाह नहीं है। भावना पांडे ने बड़ा प्रश्न उठाते हुए सरकार से पूछा कि यदि ऐसी स्थिति में इन युवाओं में से किसी की तबीयत बिगड़ जाए या कोई बड़ा हादसा हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा?

उन्होंने उत्तराखंड सरकार एवँ स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि सर्दी के मौसम में परेशान हो रहे इन युवाओं की तत्काल सुध ली जाए एवँ इनकी मांगों को सुनकर उनके समाधान करने की व्यवस्था की जाए। अन्यथा जनता कैबिनेट पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में इसे बड़ा मुद्दा बनाएगी और सरकार के विरुद्ध बड़ा आंदोलन करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है ‘वट सावित्री व्रत’ : वंशिका सोनकर

वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

उत्तराखंड राज्य के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : वंशिका सोनकर