Posts

Showing posts from December, 2025

राष्ट्र की रक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल के जवानों की निष्ठा वंदनीय है : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।   प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सेवा, सुरक्षा और समर्पण के जीवंत प्रतीक सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस की सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सशस्त्र सीमा बल के जवानों की निष्ठा वंदनीय है। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश की सीमाओं की सुरक्षा में सदैव सजग, कर्तव्यनिष्ठ और साहस से परिपूर्ण सशस्त्र सीमा बल के जवानों का अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा किए गए कार्य चिर काल तक समाज को नई दिशा देते रहेंगे : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।   प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं ‘शिक्षा रत्न’ की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- डॉ. भीमराव अंबेडकर न सिर्फ संविधान के शिल्पकार थे बल्कि शोषितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा भी थे। सामाजिक उत्थान एवं जनसेवा हेतु डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा किए गए कार्य चिर काल तक समाज को नई दिशा देते रहेंगे। इसके साथ ही डॉ. अभिनव कपूर ने 'होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस' के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा- आपदाओं व कठिनाइयों में अपने प्राणों की बाजी लगाकर ...

खुदीराम बोस जी की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।  प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाज सेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश के महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस जी की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अपने साहस एवं शौर्य से क्रांति की चिंगारी को गति देने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। देश की स्वतंत्रता के लिए दृढ़ संकल्पित आपका अमर व्यक्तित्व देशवासियों को राष्ट्रप्रेम के पवित्र भावों से सदैव ओतप्रोत करता रहेगा। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मां भारती की स्वतंत्रता के लिए मात्र 19 वर्ष की आयु में ही अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर क्रांतिकारी एवं असंख्य युवाओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय खुदीराम बोस जी के बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।