Posts

Showing posts from January, 2025

देश को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।   प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- विश्व में सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। न्याय, प्रेम एवं करुणा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का आदर्श जीवन व सामाजिक शिक्षाएं प्रेरणादायी हैं। शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने कहा था “मेरा जीवन ही मेरा संदेश है।” उनके संदेश में सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह की भावनाएं छिपी हुई हैं। देश को एक व अखंड रखने के लिए आवश्यक है, हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि भारत के महान आदर्शों से पूरी दुनिया को रूबरू कराने वाले एवं सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्...

सदैव आगे बढ़कर आपकी सेवा में तत्पर रहेंगी वंशिका सोनकर : अजय सोनकर

Image
देहरादून।   नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी से भारतीय जनता पार्टी की युवा पार्षद प्रत्याशी एवं पूर्व पार्षद अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर ने निकाय चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की है। इस प्रचण्ड बहुमत की जीत के साथ ही वंशिका सोनकर ने नगर निकाय में सबसे कम उम्र की पार्षद बनने का नया कीर्तिमान भी बनाया है। नवनिर्वाचित पार्षद वंशिका सोनकर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं वार्ड की पूर्व पार्षद सविता सोनकर को पछाड़ते हुए 1871 वोट हासिल किये जबकि सविता सोनकर को 772 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा अन्य पार्षद प्रत्याशियों में अमिता गढ़वाली को 576 वोट, कल्पना ढिंगिया को 482 वोट, कुसुम सोनकर को 337 वोट एवं मधु गहलोत को 132 मत प्राप्त हुए। नगर निकाय चुनाव में मिली इस बड़ी जीत पर नवनिर्वाचित पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी वार्ड की जनता का आभार प्रकट किया है। वंशिका सोनकर ने कहा- अपना आशीर्वाद देकर, प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाकर सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए वार्ड की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। वहीं वंशिका सोनकर के पिता एवं वार्ड के पूर्व पार्षद...

पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर व पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने जनता को कहा धन्यवाद

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी, इंदिरा कॉलोनी वार्ड के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई एवँ उनकी पुत्री व नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी से भारतीय जनता पार्टी की युवा पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने नगर निकाय चुनाव में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया है। पूर्व पार्षद अजय सोनकर व पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा- नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान करने वाले सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा- कल शाम  सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए हम सभी मतदाताओं का धन्यवाद  करते हैं,  जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने नगर निकाय के सम्पूर्ण विकास के लिए अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया। साथ ही, हम उन सभी मतदानकर्मियों, सुरक्षाबलों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ इस चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से ...

समस्त देशवासियों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ पर शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

Image
देहरादून।   प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने प्रभु श्रीराम लला जी के विराजमान होने अर्थात प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ की सभी रामभक्तों व समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस पावन अवसर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न एवं रामभक्त डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- असंख्य रामभक्तों की आस्था के प्रतीक अयोध्या में भव्य-दिव्य श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि त्याग, तपस्या व संघर्ष से निर्मित यह भव्य श्रीराम मंदिर भारतीय संस्कृति एवं अध्यात्म की महान धरोहर है।

वार्ड की जनता बोली- क्षेत्र का बेहतर तरीके से विकास कर सकती हैं युवा प्रत्याशी वंशिका सोनकर

Image
देहरादून। नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी से भारतीय जनता पार्टी की युवा पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर को क्षेत्र वासियों का अपार समर्थन, स्नेह व आशीर्वाद मिलता हुआ दिख रहा है। बीते रोज वंशिका सोनकर के चुनावी जुलूस में उमड़े जनसैलाब ने ये दर्शा दिया कि इंदिरा कॉलोनी वार्ड की जनता क्षेत्र में अब बड़े बदलाव के मूड में है। यदि क्षेत्र वासियों की मानें तो पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर शिक्षित होने के साथ ही युवा भी हैं। ऊर्जावान युवा शक्ति क्षेत्र का बेहतर तरीके से विकास कर सकती है। वार्ड में हर वर्ग व हर उम्र का व्यक्ति पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर को समर्थन देता हुआ नजर आ रहा है। बीजेपी की प्रत्याशी वंशिका सोनकर के शक्ति प्रदर्शन में उमड़ी भीड़ को देख उनकी प्रचंड बहुमत की जीत निश्चित नज़र आ रही है। वहीं पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने अपने लिए वोटों की मांग करते हुए जनता से पूर्ण समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोगकर मतदान अवश्य करें। उन्होंने वार्ड संख्या 18 की देवतुल्य जनता से अनुरोध करते ...

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने की वंशिका सोनकर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील

Image
देहरादून। नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने क्षेत्र में अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वंशिका सोनकर के चुनाव प्रचार को गति देते हुए वार्ड के भीतर एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता खजान दास मौजूद रहे। जनसभा के दौरान वार्ड की जनता को संबोधित करते हुए विधायक खजान दास ने बीजेपी पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर के समर्थन में जनता से वोटो की अपील की। विधायक खजान दास ने कहा कि वंशिका सोनकर के पिता एवं वार्ड के पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने पार्षद पद पर रहते हुए लगातार 10 वर्षों तक वार्ड में अनेक विकास कार्य किए हैं। अब उनकी पुत्री वंशिका सोनकर चुनाव मैदान में है, आप सभी वंशिका को अपना आशीर्वाद प्रदान कर भारी मतों से विजयी बनाएं, वंशिका सोनकर आपकी अपनी बेटी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यदि वंशिका सोनकर इंदिरा कॉलोनी वार्ड की पार्षद बनती हैं तो वे भी अपने पिता की तरह आगे बढ़कर जनहित के कार्य करेंगी एवं वार्ड का तेजी से विकास करेंगी। जनसभा में अपने विचार रख...

बीजेपी प्रत्याशी वंशिका सोनकर को अपना अमूल्य वोट देकर प्रदान करें आशीर्वाद : अजय सोनकर

Image
देहरादून।   वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई की सुपुत्री वंशिका सोनकर बीजेपी के टिकट पर वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी से पार्षद प्रत्याशी के तौर पर निकाय चुनाव लड़ रही हैं। इंदिरा कॉलोनी वार्ड के पूर्व पार्षद अजय सोनकर क्षेत्र की जनता के बीच जाकर अपनी पुत्री एवं पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर के लिए समर्थन मांग रहे हैं। वे अपनी पुत्री वंशिका सोनकर के साथ लगातार क्षेत्र में चुनावी बैठकें व जन सम्पर्क कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र वासियों से बीजेपी प्रत्याशी वंशिका सोनकर को अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील की। पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर के पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि उन्होंने पार्षद पद पर रहते हुए वार्ड में अनेक विकास कार्य करवाये हैं। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि क्षेत्र वासियों ने उनकी सुपुत्री वंशिका सोनकर को अपना आशीर्वाद प्रदान किया और उन्हें चुनाव जिताकर पार्षद बनाया तो वे तेजी से वार्ड का विकास करेंगी। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के सभी रुके हुए कार्यों को अपन...

धर्म, ज्ञान और शांति के प्रचारक गुरु हरराय जी की जयंती पर नमन : अजय सोनकर

Image
देहरादून।  वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने सिक्खों के सातवें गुरू, गुरू हरराय जी की जन्म जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- धर्म, ज्ञान और शांति के प्रचारक, सिक्खों के सातवें गुरू महापुरूष गुरू हरराय जी की जन्म जयंती पर कोटिशः नमन। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने गुरु हरराय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु हरराय का जन्म सन् 16 जनवरी, 1630 ई. में पंजाब में हुआ था। गुरु हरराय जी एक महान् आध्यात्मिक व राष्ट्रवादी महापुरुष थे। गुरु हरराय सिखों के छठे गुरु के पुत्र बाबा गुरदिता जी के छोटे बेटे थे। जिनका जन्म बाबा गुरुदिता जी के घर माता निहाल कौर की कोख से हुआ था। गुरु हरगोविन्द साहिब जी ने ज्योति जोत समाने से पहले, अपने पोते हरराय जी को 14 वर्ष की छोटी आयु में 3 मार्च 1644 को ‘सप्तम नानक’ के रूप में स्थापित किया। गुरु हरराय साहिब जी का विवाह अनूप शहर, उत्तर प्रदेश के दया राम जी की पुत्री किशन कौर जी के साथ सम्वत् ...

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा- आगे बढ़कर क्षेत्र का विकास करेंगी वंशिका सोनकर

Image
देहरादून।   वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी एवं वार्ड के पूर्व पार्षद अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर ने वार्ड के बिंदाल नदी किनारे जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से अपने लिए समर्थन मांगा और अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील की। बीजेपी की युवा प्रत्याशी वंशिका सोनकर एवं उनके पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि उन्होंने अपने बीते दस वर्षों के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाये हैं। इसके अलावा पार्षद पद पर ना रहते हुए भी वे क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निवारण का प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उनकी पुत्री वंशिका सोनकर को पार्षद बनने का अवसर प्रदान किया तो वे भी आगे बढ़कर क्षेत्र का विकास करेंगी और वार्ड के सभी रूके हुए कार्यों को पूर्ण करवायेंगी। वहीं पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने कहा कि वे क्षेत्र का विकास व क्षेत्रवासि...

पीड़ित व दुखियारी जनता के साथ हमेशा खड़ी दिखाई देती हैं समाजसेवी भावना पांडे

Image
देहरादून।  उत्तराखंड की बेटी, राज्य आन्दोलनकारी एवं प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने महान कार्यों के चलते आम जनता के बीच अलग पहचान बनाई है। समाजसेवी भावना पांडे हमेशा आम जनता के हित की बात करती आई हैं। वे सदैव जनसेवा के कार्य करने के लिए तत्पर नजर आती है। नर सेवा को नारायण सेवा मानने वाली समाजसेवी भावना पांडे हमेशा ही आम जनता के बीच जाकर उनके दुख-दर्द बांटती एवं लोगों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास करती हुई नजर आती हैं। वहीं वे जनता की तमाम समस्याओं को प्रमुखता से उठाती हुई भी दिखाई देती हैं। यही नहीं वे इन तमाम समस्याओं के निवारण की कोशिशें भी करती हैं। प्रदेश की जनता उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे को अपना सच्चा हमदर्द समझती है। बीते कईं वर्षों से समाज सेवा के कार्य कर रहीं भावना पांडे लोगों की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के प्रयास करती हैं। भावना पांडे का कहना है कि वे राजनीति करने नहीं बल्कि जनता की सेवा करने सियासी दुनिया में आई हैं और पीड़ित व दुखियारी जनता की आवाज़ बनकर हमेशा उनके साथ खड़ी हैं। समाजसेवी भावना पांडे इन दिनों पार्टी पॉलिटिक्स ना करके जनसेवा के कार्यों में ही अपना ...

भाजपा प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने वार्ड में जनसम्पर्क कर मांगे वोट

Image
देहरादून। नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी से भारतीय जनता पार्टी की सबसे युवा पार्षद प्रत्याशी एवं पूर्व पार्षद अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर ने सोमवार को क्षेत्र में जनसम्पर्क कर अपने लिए वोट मांगे। भाजपा प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने वार्ड के लसियाल चौक, पंचायती मन्दिर, मुख्य बाजार एवं वाल्मीकि मंदिर आदि जगहों पर जनसम्पर्क कर वार्ड की जनता से वोटों की अपील की।  पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर ने कहा कि क्षेत्र वासियों का भरपूर प्यार और समर्थन उन्हें प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर द्वारा करवाये गए विकास कार्यों व उनकी उपलब्धियों को लेकर ही जनता के बीच जा रही हैं। उन्होंने वार्ड के विकास के लिए क्षेत्र वासियों से भारी बहुमत से विजयी बनाने का निवेदन किया।

जनता के विश्वास का सम्मान ही मेरा संकल्प : वंशिका सोनकर

Image
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी से भाजपा पार्षद प्रत्याशी के तौर पर नगर निकाय चुनाव के मैदान में उतरी हैं। पूर्व पार्षद अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर को वार्ड की जनता का भरपूर समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे इस निकाय चुनाव में उनकी जीत निश्चित नज़र आ रही है। क्षेत्र के हर वर्ग का व्यक्ति उनके समर्थन में साथ खड़ा हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि भाजपा पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर के पिता वरिष्ठ भाजपा नेता एवं इंदिरा कॉलोनी वार्ड के पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने इस वार्ड में अनेक विकास के कार्य करवाये हैं। वे हमेशा ही अपने निजी खर्च पर जनहित के कार्य करते दिखाई देते हैं। वहीं उनकी पुत्री वंशिका सोनकर को इन विकास कार्यों का फायदा इस चुनाव में मिलता हुआ दिख रहा है। भाजपा की सबसे युवा पार्षद प्रत्याशी वंशिका सोनकर का कहना है कि "क्षेत्र की जनता के विश्वास का सम्मान ही मेरा संकल्प है।" उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आइए, इस निकाय चुनाव में मिलकर इंदिरा कॉलोनी वार्ड को सुरक्षित एवं समृद्ध बना...