इंदिरा कॉलोनी वार्ड से भाजपा के टिकट पर वंशिका सोनकर ने चुनाव मैदान में रखा कदम

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी से भाजपा पार्षद प्रत्याशी के तौर पर नगर निकाय चुनाव लड़ने जा रही हैं। राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अजय सोनकर ने इस निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी से पार्षद प्रत्याशी के तौर पर अपनी पुत्री वंशिका सोनकर को चुनाव मैदान में उतारा है। चुनाव के लिए उन्होंने अपने स्तर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। पूर्व में लगातार दस वर्षों तक इंदिरा कॉलोनी वार्ड के पार्षद रहे अजय सोनकर ने इस क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाये हैं। वहीं पार्षद पद पर ना रहते हुए भी वे क्षेत्र के विकास में जुटे नज़र आते हैं। कईं बार उन्हें अपने निजि खर्च पर जनहित के कार्य करते हुए देखा गया है। इंदिरा कॉलोनी वार्ड से भाजपा के टिकट पर निकाय चुनाव लड़ने जा रही अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर को अजय सोनकर द्वारा करवाये गये विकास कार्यों का फायदा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। मृदुभाषी स्वभाव के धनी अजय सोनकर क्षेत्र की जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे हमेशा ही क्षेत्र वासियों के सुख-दुख में ...