आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाएंगे बेरोजगार युवा: भावना पांडे
देहरादून। उत्तराखंड में सत्ता में रही भाजपा और कांग्रेस की सरकारों से परेशान हो चुकी उत्तराखंड की जनता ख़ासतौर से राज्य की महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रखते हुए व उनके हितों के लिए जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) का गठन किया गया है। ये कहना है जेसीपी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे का। मीडिया से एक साक्षात्कार के दौरान भावना पांडे ने कहा कि पिछले 21 वर्षों में राज्य की जनता भाजपा और कांग्रेस जैसे दलों से परेशान हो चुकी है। लोगों को एक अन्य विकल्प की तलाश थी, जनता की इस माँग को लेकर एवँ जनहित के मद्देनजर ही जनता कैबिनेट पार्टी अस्तित्व में आई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने बीते 21 वर्षों में प्रदेश की जनता को सिर्फ छलने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि आज तमाम महिलाएं एवँ बेरोजगार युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, धरने दे रहे हैं वहीं पहाड़ों में महिलाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है किंतु सरकार इनकी सुध लेना मुनासिब नहीं समझती। भावना पांडे कहा कि राज्य की आम जनता के दुःख-दर्द व पीड़ा को दूर करने के लिए वे जनता कैबिनेट पार्टी को लेकर आई हैं। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखं...