Posts

Showing posts from October, 2022

उत्तराखंडी फिल्मों के सुपरस्टार मनीष वर्मा मुंबई में हुए सम्मानित, देवभूमि की संस्कृति को दिया बढ़ावा

Image
मुंबई/देहरादून। मुंबई में एक बार फिर उत्तराखंडी फिल्मों ने धूम मचाई है। उत्तराखंडी फिल्मों के निर्माता, निर्देशक मनीष वर्मा को मुंबई फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया है। उन्हें "आइकोनिक प्राइड ऑफ इंडिया" के खिताब से सम्मानित किया गया सम्मानित है। उत्तराखंडी बोली, भाषा की फिल्मों को बनाने एवं प्रोत्साहन देने हेतु उन्हें ये सम्मान दिया गया है। मुंबई के जुहू में आयोजित हुए भव्य फिल्म समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया। गौरतलब है कि अस्वस्थ होने के चलते मनीष वर्मा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। मनीष वर्मा की जगह उनके बड़े भाई श्री संजीव वर्मा ने यह सम्मान (पुरस्कार) प्राप्त किया।   निर्माता, निर्देशक मनीष वर्मा की ओर से सम्मान प्राप्त करते हुए उनके बड़े भाई संजीव वर्मा ज्ञात हो कि निर्माता, निर्देशक मनीष वर्मा ने वर्ष 2014 में सुपरहिट फिल्म "अंजवाल" , वर्ष 2016 में "हैलो यू के" एवं 2022 में " फ्योली" का निर्माण, निर्देशन एवं अभिनय का कार्य किया है। उनकी सभी फिल्मों को न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देशभर के दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।   निर्माता-न...

आप सभी को 'अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस' के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं : जनसेवी अजय सोनकर

Image
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवँ वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने 'अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस' के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने अपने संदेश में कहा- "आप सभी को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। इस मौके पर कृतसंकल्पित होकर महिला सशक्तिकरण को बल दें, ताकि वो जीवन में आगे आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकने व अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार हो सकें।" जनसेवी अजय सोनकर ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व प्रकाश डालते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है। यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग-आधारित चुनौतियों को समाप्त करता है। जिसका सामना दुनियाभर में लड़कियां करती हैं, जिसमें बाल विवाह, उनके प्रति भेदभाव और हिंसा शामिल है। अजय सोनकर...