गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी घोषित किया जाए: उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे

देहरादून। उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, प्रसिद्ध समाजसेवी एवँ जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने एक बार फिर उत्तराखंड की स्थाई राजधानी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि गैरसैंण को उत्तराखंड की राजधानी के रूप में देखने का आंदोलनकारियों का ख्वाब आज भी अधूरा है। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने सरकार से स्थाई राजधानी की मांग करते हुए कहा कि उत्तराखंड को पृथक राज्य के रूप में अस्तित्व में आए 22 वर्षों का समय व्यतीत हो चुका है किन्तु इतने सालों में भी भाजपा और कांग्रेस की सरकारें स्थाई राजधानी की समस्या को हल न करते हुए इसे सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाने पर तुली रहीं। जनसेवी भावना पांडे ने कहा कि स्थाई राजधानी के ज्वलंत मुद्दे पर राष्ट्रीय दल पहाड़ के जनमानस को सिर्फ मूर्ख ही बनाते आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के पीछे यहाँ के लोगों की मूल भावना यही थी कि पहाड़ी प्रदेश का विकास हो और यह तभी संभव हो सकेगा जब प्रदेश की सत्ता का संचालन भी पहाड़ से ही शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यदि...